Wednesday, May 23, 2012

भाजपा की कार्यकारिणी बैठक

बीरमित्रपुर,vsk

भारतीय जनता पार्टी ओर से नगरपालिका चुनाव के मद्देनजर शहर में सदस्यता अभियान शुरू किया गया है। कार्यकर्ता घर घर जाकर पार्टी के आदर्श से लोगों को अवगत कराने के साथ ही उन्हें संगठन से जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। भाजपा की ओर से हर वार्ड से कम से कम सौ सदस्यों को संगठन से जोड़ने का निर्णय लिया गया है।

भाजपा की कार्यकारिणी बैठक ऊपर मार्केट स्थित कार्यालय में पिछले सप्ताह हुई थी जिसमें नगरपालिका चुनाव से पूर्व संगठन को मजबूत करने एवं चुनाव की तैयारी में जुटने का निर्णय लिया गया था। इसके तहत जिला कमेटी सदस्य दिलीप अग्रवाल की अगुवाई में 21 मई से यह सदस्यता अभियान शुरू किया गया है। कार्यकर्ता घर घर जाकर लोगों को भाजपा संगठन के आदर्शो की जानकारी दी जा रही है। इस कार्यक्रम में बीरमित्रपुर मंडल अध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी, महासचिव प्रदीप पंडा, युवा अध्यक्ष कुणाल गौरव, राजेश अग्रवाल, अशोक ठाकुर, राजकिशोर ठाकुर, परमानंद ठाकुर, मनीष केसरी, भीमसेन साहू, जयराज ठाकुर, उग्रनारायण झा, कोइली भगत, जीतू साहू, जेठू महाराज, राहुल झा आदि लोग शामिल हैं। हर वार्ड में सौ-सौ सदस्य कम से कम जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है साथ संगठन के लिए काम करने की प्रेरणा देने की बात भी नेताओं ने कही है।

No comments: