Wednesday, May 23, 2012

उपेन्द्र भंज जयंती सप्ताह संपन्न

कटक vsk
कैंटोमेंट रोड स्थित भंज मंडप में कवि सम्राट उपेन्द्र भंज जयंती सप्ताह संपन्न हो गया। इसमें कई जाने माने साहित्यकारों ने हिस्सा लेते हुए कवि सम्राट उपेन्द्र भंज की जिंदगी पर रोशनी डाली। ओड़िआ भाषा साहित्य को राष्ट्रयी स्तर पर एक अनोखी पहचान देने वाले उपेन्द्र भंज के जयंती को राष्ट्रीय स्तर पर मनाए जाने के लिए सप्ताह व्यापी समारोह में अतिथियों ने अहमियत दिया। केवल साहित्य ही नहीं बल्कि भंज संगीत की भी एक अनोखी पहचान है। इस कार्यक्रम के दौरान भंज संगीत का भी कार्यक्रम चला। इसके अलावा हर शाम ओड़िशी के कलाकारों ने ओड़िशी के द्वारा मौजूद दर्शकों को ओड़िशा की संस्कृति व कला के बारे में भी रुबरू कराया। आखिरी शाम को त्रिवेणी कलाकेन्द्र के ओड़िशी नृत्य शिल्पियों द्वारा ओड़िशी नृत्य पेश किया गया। जिसका मौजूद दर्शकों ने जमकर लुत्फ लिया। इस मौके पर कुछ खास साहित्यकारों को सम्मानित किया गया।

No comments: