Sunday, May 27, 2012

भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में एक उच्चस्तरीय बैठक कर बंद को सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई।

भुवनेश्वर : आगामी 31 मई को प्रस्तावित भारत बंद को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों ने तैयारी शुरू कर दी है। भाजपा द्वारा आहूत इस बंद को स्थानीय शासक दल बीजद ने भी समर्थन किया है। बीजद के कारण बंद का ओड़िशा में खासा प्रभाव पड़ने वाला है। भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में एक उच्चस्तरीय बैठक कर बंद को सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई। उधर वाम दलों ने भी पेट्रोल दर वृद्धि के खिलाफ जन आक्रोश को देखते हुए आन्दोलन करने की धमकी दी है। केवल कांग्रेस ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जो पेट्रोल दाम बढ़ाए जाने को ठीक बताते हुए इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम बढ़ने को कारण बताया है।

No comments: