Monday, May 21, 2012

तीर्थयात्रियों का जत्था वैष्णो देवी रवाना

तीर्थयात्रियों का जत्था वैष्णो देवी रवाना
राउरकेला,vsk
वैष्णो देवी के भक्त राजू चांडक की अगुवाई में राउरकेला से 14 सदस्यीय जत्था जम्मू स्थित वैष्णो देवी मंदिर के लिए रवाना हुआ। तीर्थयात्री जम्मू के विभिन्न तीर्थ स्थलों का दौरा कर अपने साथ साथ शहर वासियों की सुख समृद्धि की कामना करेंगे।
मां वैष्णो देवी के भक्त राजू चांडक 53वीं बार वैष्णो देवी मंदिर के लिए पूरी जत्था के साथ निकले हैं। मंगलवार को जम्मू तवी एक्सप्रेस से तीर्थ यात्री संतोषी चांडक, ऋषभ चांडक, राहुल चांडक, राम शंकर जायसवाल, ममता जायसवाल, माही जायसवाल, शुभम जायसवाल, रुक्मिणी जायसवाल, सोना देवी, मधुसूदन महापात्र, नलिनी महापात्र, आलोक महापात्र, ममता महापात्र, अमूल्य महापात्र आदि लोगों को रवाना करने के लिए बड़ी संख्या में परिजन व श्रद्धालु रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। राजू चांडक 53वीं बार वैष्णो देवी गये हैं इसका उद्देश्य माता का दर्शन करने के साथ साथ शहर से जाने वाले यात्रियों का मार्ग दर्शन करना एवं विभिन्न सुविधाओं का ख्याल रखना है। राजू चांडक के प्रयास से 17 साल पूर्व दुर्गा पुर पहाड़ी पर मां वैष्णो देवी मंदिर की स्थापना की गई है जो राउरकेला के प्रमुख दर्शनीय स्थल एवं लोगों के आस्था का केन्द्र बना है। माता की महिमा के प्रचार प्रसार के लिए मां वैष्णो देवी परिवार की ओर से विभिन्न कार्यक्रम किये जा रहे हैं जिसमें श्रद्धालुओं को लेकर मां वैष्णो देवी मंदिर लेकर जाना भी एक है।

No comments: