Sunday, May 27, 2012

भारतीय जनता पार्टी भाजपा की स्टील टाउनशिप मंडल की बैठक

राउरकेला : भारतीय जनता पार्टी भाजपा की स्टील टाउनशिप मंडल की एक बैठक मंडलाध्यक्ष अक्षय दाश की अध्यक्षता में हुई। सेक्टर-3 स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित इस बैठक में सेक्टर अंचल में भाजपा के सदस्य संग्रह अभियान पर चर्चा की गई। इस बैठक में प्रत्येक सेक्टर में सौ से भी ज्यादा सदस्य बनाने पर जोर दिए जाने समेत प्रत्येक सेक्टर के लिए सदस्यता प्रभारी के नामों की घोषणा की गई। संगठन सचिव परशुराम विशोई ने संगठन तथा सदस्यता ग्रहण के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर आगामी 30 जून के अंदर सदस्यता संग्रह अभियान पूरा करने पर जोर दिया गया। अन्य लोगों में जिलाध्यक्ष धीरेन सेनापति, महासचिव प्रफुल्ल मिश्र, युवा मोर्चा अध्यक्ष सुब्रत पटनायक, वरीय नेता पद्मनाभ कर, शिशिर दास, मन्मथ डे, सुरेंद्रनाथ, राम इकबाल वर्मा, राजेंद्र प्रसाद आदि शामिल थे। युवा मोर्चा के जिला महासचिव प्रलय शतपथी ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

No comments: