Sunday, February 26, 2017

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भारत को संगठित और सुरक्षित रखने के लिए कार्य कर रहा है

संबलपुर :भारत को सुपर पावर राष्ट्र बताते हुए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के राष्ट्रीय प्रचार प्रमुख एम मनमोहन वैध ने बताया कि भारत अपने बलबूते सुपर पावर राष्ट्र बना है। इसके लिए भारत ने किसी का शोषण भी नहीं किया।
कुंजेलपाड़ा स्थित संस्कृति भवन में आयोजित प्रेसवार्ता में प्रचार प्रमुख वैध ने आगे बताया कि समाज के संगठित होने से ही देश आगे बढ़ेगा और इसका विकास हो सकेगा। विश्व में भारत के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए दुश्मन देशों द्वारा आक्रमण की आशंका को देखते हुए उन्होंने बताया कि उसका मुकाबला करने के लिए भारत को अपनी सैन्य शक्ति बढ़ानी पड़ेगी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भी भारत को संगठित और सुरक्षित रखने के लिए कार्य कर रहा है। इसे कोई राजनीतिक शक्ति रोक नहीं सकती। संघ का अपना एक आदर्श है और संघ इसी आदर्श को लेकर कार्य करता है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को संघ के कार्यों को लेकर भ्रम है। संघ हिन्दुत्व की वकालत करता है लेकिन इसकी आड़ में तोड़ने का कार्य नहीं करता। हिन्दुत्व का मतलब तोड़ना नहीं बल्कि जोड़ना है। संघ धर्मातरण पर भी विश्वास नहीं करता जबकि देश में अन्य कई समुदाय इसे चला रहे हैं। ओडिशा में हिंदुओं को धर्मातरण के लिए मजबूर भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संघ के आदर्श से प्रेरित होकर इसकी शाखाओं में गैर हिंदु भी अपनी इच्छा से शामिल हो रहे हैं। इस अवसर पर संघ के पश्चिम प्रांत संयोजक डॉ. विपिन बिहारी नंद व अध्यापक विश्वरंजन पुजारी भी उपस्थित थे।


No comments: