Friday, March 13, 2015

पाकिस्तानी साइबर फर्म ने भारतीय रक्षा की सूचनाएं चुराईं

चैत्र कृष्ण पक्ष सप्तमी, कलियुग वर्ष ५११६
cyber_sनई दिल्ली: पाकिस्तान की एक साइबर फर्म ने भारत के रक्षा प्रतिष्ठानों और सरकारी अधिकारियों को बेवकूफ बनाकर उनसे जरूरी सूचनाएं चुराईँ।
यह बात अमेरिका के एक आईटी फर्म ने दो सालों की जांच के बाद पता लगाई। उसने दावा किया है कि यह पाकिस्तानी साइबर सिक्योरिटी फर्म बहुत चालाकी से भारतीयों के साइट में घुसकर जरूरी सूचनाएं चुरा रहा था। एक अंग्रेजी अखबार ने यह खबर दी है।
अमेरिकी कंपनी फायरआई ने बताया है कि पाकिस्तानी फर्म ने कई तरह से भारतीय अधिकारियों को मेल भेजे। इनमें उन्हें बरगलाने के लिए सबजेक्ट के तौर पर सरकारी कर्मचारियों की वेचनवृद्धि या सरबजीत सिंह अथवा देवयानी खोबरगड़े के नाम शुरू में ही डाले जाते थे। इन नामों को देखकर भारतीय वह ईमेल खोलकर पढ़ लेते थे। उस मेल में मालवेयर या वायरस होता है। उसके बाद उस कंप्यूटर पर हमला कर देता था और उसके डेटा चुराने की कोशिश करता था।
अमेरिकी साइबर फर्म ने बताया कि इस्लामाबाद स्थित ट्रैंकुलस ने कई साइबर हमले किए हैं और भारतीय सरकारी अधिकारियों से डेटा चुराए हैं। वह छद्म तरीके से ईमेल भेजती है और फिर रिसीव करने वाले के कंप्यूटर में वायरस डालकर डेटा चुरा लेती है।
स्त्रोत : आजतक

No comments: