Sunday, March 01, 2015

स्वस्थ भारत , सुखमय भारत-डॉ प्रवीण तोगड़िया




स्वस्थ भारत , सुखमय भारत-डॉ प्रवीण तोगड़िया

 
 
 
भुबनेश्वर, २८ फरवरी, २०१५-स्वाइन फ्लू भीषण महामारी बन चुकी है सभी ने मिलकर, लोगों में जागृति कर इस महामारी का सामना करना चाहिए   स्वस्थ राष्ट्र गठन में डाक्टरों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए विश्व हिन्दू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्याध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने इस पेशे में सेवा भावना को आवश्यक बताया है।
 विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) के स्वर्ण जयंती समारोह पर देश भर का दौरा कर रहे संगठन के अंतरराष्ट्रीय कार्याध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने  भुबनेश्वर में मीडिया से बातचीत करते हुए    कहा कि देश में 25 करोड़ गरीब शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधा से वंचित हैं। वे तंगहाली में जी रहे हैं। इनका उत्थान विहिप का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि देश में 20 करोड़ लोग हर दिन भूखे सोते हैं। पांच करोड़ युवा बेरोजगार हैं। इनकी सेवा विहिप की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि हर परिवार को स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध हो, इसके लिए देश भर के निजी चिकित्सकों में समन्वय बनाने की कोशिश की जा रही है। शीघ्र ही एक करोड़ लोगों तक विहिप स्वास्थ्य सेवा पहुंचायेगी।
 
डॉ प्रवीण तोगड़िया कहा कि "भारतभर में  दिनों में १००० से अधिक लोग स्वाइन फ्लू से मरे हैं और २०,०००  पीड़ित हुए हैं।   फ्लू भारत में महामारी का भीषण रूप ले चुका है,  अधिक देरी  होने से पहले सभी ने मिलकर इस का सामना करना आवश्यक है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आय एम ए ) ने माँग की है कि  भारत में अभी तुरंत प्राकृतिक आपदा घोषित की जाएँ और सभी सरकारें आपदा प्रबंधन  लग जाएँ। केंद्र और राज्य - सभी सरकारें, वैद्यकीय व्यावसायी जैसे - डॉक्टर्स, अस्पताल, नर्सेज, दवा दुकानें, दवा बनानेवाली सभी कंपनियाँ, रुग्णवाहिकाएँ, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाएँ आदि - स्वाइन फ्लू का प्रसार रोकना / त्वरित और  निःशुल्क जाँच तथा उपचार / लोगों में लक्षण और प्रतिबन्ध कैसे करें इस विषय में जागृति लाना ये सभी कार्य त्वरित अधिक गति से करें ; स्थानीय निकाइयाँ (ग्राम सभा /नगरपालिका /महानगरपालिका आदि ) आरोग्य और सफाई का प्रबंधन तुरंत युद्ध स्तर पर करें; समाज  लोग / संस्थाएँ / ज्ञाति संगठनाएँ / मठ -मंदिर / शालाएँ - महाविद्यालय /  बड़ी छोटी कम्पनियाँ सभी मिलकर जान-जागृति में लग जाएँ ताकि स्वाइन फ्लू का द्रुतगति प्रसार रोक जा सकें। इंडिया हेल्थ लाइन द्वारा हमने २ -३ दिनों में ५००० मास्क मुफ्त बांटे है (कपडे से बने हुए जालीदार मास्क श्वास लेते समय  विषाणुओं को रोकने में  हद  तक कारगर होते हैं ) और आगे  जल्द ही ५०,००० से अधिक मास्क बांटने जा रहे हैं - सहयोग मिलें तो और भी बाँट सकते हैं। यह जानकारी जानेमाने कैंसर सर्जन , इंडिया हेल्थ लाईन के राष्ट्रीय अध्यक्ष और विहिंप के आंतरराष्ट्रीय कार्याध्यक्ष डॉ प्रवीण तोगड़िया ने दी।  
डॉ तोगड़िया ने इंडिया हेल्थ लाईन के प्रयासों की जानकारी भी दी।  ब्लड प्रेशर , शुगर , हीमोग्लोबिन , वजन आदि की प्रारम्भिक जाँच इंडिया हेल्थ लाईन के 'हेल्थ एम्बेसेडर' लगातार कर रहे हैं। फरवरी २०१४ में आरम्भ हुयी इंडिया हेल्थ लाईन ने अब तक 850 कैम्पों में  निशुल्क जाँच कर अनेकों को आगे निशुल्क सलाह (स्पेशलिस्ट डॉक्टरों से ) हेतु भेजा है ताकि रोगों में बढ़ोतरी ना हो।
                                               
 "समाज के सभी वर्गों को नियमित / वार्षिक सम्पूर्ण वैद्यकीय जाँच के लिए जागृत करना , प्रेरित करना यह देश को स्वस्थ बनाने में पहिला महत्त्व का कदम है। धनवान भी ऐसी नियमित जाँच कई बार नहीं कराते, कारण यह ना करने के गंभीर परिणामों की जानकारी ही नहीं होती है। महिलाओं का स्वास्थ्य समाज के हर वर्ग में दुर्लक्षित रहता है इसलिए वे भी नियमित जाँच नहीं कराती। महिलाओं के लिए ख़ास 'ओजस्विनी प्रकल्प' शुरू किया है, जो महिलाओं के आरोग्य के लिए समर्पित है। मध्यम वर्ग के लोगों को कम खर्चे में, आस पास उपलब्ध हो, सम्मान से मिलें ऐसा 'बजट पैकेज ' दिया तो वे अवश्य नियमित जाँच कराएंगे। गरीबों के लिए सरकारी अस्पतालों के साथ अनेक ट्रस्टों के अस्पताल भी आगे आएं ताकि उन्हें निशुल्क प्रारम्भिक जाँच उपलब्ध हो।  नियमित वार्षिक या अर्धवार्षिक वैद्यकीय जाँच के लिए इंडिया हेल्थ लाईन ने देशभर में जागरूकता योजना  बनायी है, जिसमें सामान्य नागरिक समझ पाएं इस भाषा में जानकारी देना, कैम्प्स कर उन्हें आगे की जाँच और समय पर उपचार के लिए प्रेरित करना, आदि अनेक कार्यक्रम होंगे। इस में डॉक्टर्स , वैद्यकीय संगठन, विद्यार्थी, महिलायें , अस्पताल, सरकारें और समाज के सभी लोग साथ मिलकर काम करेंगे तो भारत को 'स्वस्थ राष्ट्र, समृद्ध राष्ट्र, सुखमय राष्ट्र' बननेमें देर नहीं लगेगी।
 इंडिया हेल्थ लाईन अपने राष्ट्रीय कॉल सेंटर ( क्रमांक :18602333666 ) द्वारा जरूरतमंद रुग्णों को देश के कई हिस्सों में स्पेशलिस्ट डॉक्टरों से जाँच में निशुल्क मदद कर ही रही है।"
डॉ तोगड़िया जी ने स्वाइन फ्लू को 'भीषण महामारी ' कहा और सभी से आवाहन किया कि इंडिया हेल्थ लाईन ने इस विषय में चलाये जन-जागृति और मास्क मुफ्त बांटने के अभियान  में सभी आगे आकर हाथ बँटाएँ, तभी 'एच १ एन १ ' विषाणु को रोक कर स्वाइन फ्लू फैलना कम हो पायेगा और देश के कई नागरिकों  के प्राण बचेंगे।
डॉ तोगड़िया जी ने कहा, "इंडिया हेल्थ लाइन ने स्वाइन फ्लू के विषय में जन-जागृति अभियान अपने फेस बुक पेज , ट्विटर पर चलाया है ही,  लेकिन भारत में करोड़ों लोग गरीब हैं, जिन के पास एक समय की रोटी के लिए पैसा नहीं, वे फ़ोन और इंटरनेट कहाँसे लाएंगे ! इसीलिए इंडिया हेल्थ लाईन के ३०,००० से अधिक 'हेल्थ एम्बेसेडर ' गाँवों कस्बों में, गली कूचों में जाकर लोगों को अपनी सफाई, बहते पानी से हाथ धोना (महंगे साबुन या फेन्सी हैंड सेनीटायझर / हेंड वाश से ही हाथ साफ़ होते हैं ऐसा नहीं, नल / पंप / नदी के बहते पानी से भी हाथ से जंतु दूर रह सकते हैं ), सादा और घर का जीवनसत्त्वयुक्त खाना लेना , साफ़ पानी पीना , सर्दी - जुकाम - छींटें हो तो मुंह पर रुमाल / मास्क लगाना /  अनिवार्य ना हो तो भीड़ वाली जगहों पर (सिनेमा / मॉल / बगीचें ) आदि ना जाना / स्वयं के ही मन से दवाइयाँ ना लेना / डॉक्टर की सलाह समय पर लेना इन विषयों में लोगों को जागृत कर रहे हैं।
  
केंद्र और सभी राज्य सरकारों  को  आश्वासन देते हुए डॉ तोगड़िया जी ने कहा ,"सभी सरकारें स्वाइन फ्लू को महामारी - अर्जंट प्राकृतिक आपदा घोषित करें और इंडिया हेल्थ लाइन से जुड़े २०,००० से अधिक विशेषज्ञ डॉक्टर्स और ३०,००० से अधिक हेल्थ एम्बेसडर की मजबूत प्रतिबद्ध टीम सरकारों के कंधे  से कंधा  मिलाकर भारत को  खतरनाक महामारी से मुक्त करने के अभियान में जुट जाने को तैयार है। स्वस्थ भारत , सुखमय भारत!"
ओडिशा के दौरे के क्रम में कंधमाल जाने पर राज्य सरकार द्वारा विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) के अंतरराष्ट्रीय कार्याध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया  पाबंदी लगाये जाने की आलोचना करते हुए तोगड़िया  नवीन सरकार को गरीब विरोधी बताया। कहा कि यदि हम झगड़े की बात करते तो विरोध समझ में आता लेकिन समृद्धि की बात पर पाबंदी लगाना कतई उचित नहीं है। उन्होंने शिक्षा व भूख से निपटने के लिए हर परिवार से हर दिन एक रुपये व एक मुट्ठी अनाज दान करने का आह्वान किया। उन्होंने मजबूत राष्ट्र के लिए हर स्वाभिमानी को हर दिन एक घंटे का समय दान करने को कहा।





No comments: