Saturday, February 28, 2015

स्वस्थ समाज से ही स्वस्थ राष्ट्र का गठन संभव है-डॉ. तोगड़िया

संबलपुर : शुक्रवार की शाम स्थानीय वीर सुरेंद्र साय मार्ग पर स्थित एक निजी हॉस्पिटल के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विश्व हिन्दू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्याध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया  ने बताया कि स्वस्थ समाज से ही स्वस्थ राष्ट्र का गठन संभव है। समाज के स्वस्थ रखने में डॉक्टरों की भूमिका महत्वपूर्ण है। ऐसे में डाक्टरों को सेवा भावना के साथ अपना पेशा करने की आवश्यकता है तभी यह राष्ट्र स्वस्थ और मजबूत हो सकेगा, उन्होंने इंडियन हेल्थ लाईन के माध्यम से देश के गरीब लोगों तक चिकित्सा सेवा पहुंचाए जाने पर भी जोर दिया।
स्वस्थ राष्ट्र गठन में डाक्टरों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए विश्व हिन्दू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्याध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने इस पेशे में सेवा भावना को आवश्यक बताया है। डॉ. तोगड़िया शुक्रवार की रात और शानिवार के पूर्वाहन संबलपुर में थे और इस दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल रहे।

इस कार्यक्रम में विश्व हिन्दू परिषद के पश्चिम ओडिशा उपाध्यक्ष डॉ. गुणसागर दास सम्मानित अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. दुर्गाशंकर शतपथी ने कार्यक्रम का संचाल किया।

No comments: