Wednesday, February 25, 2015

आठ सौ जिलों में इस तरह का हिन्दू सम्मेलन का आयोजन होगा-विश्व हिन्दू परिषद

राउरकेला : विश्व हिन्दू परिषद स्वर्ण जयंती पर देश भर के आठ सौ जिलों में इस तरह का हिन्दू सम्मेलन का आयोजन होगा। ओडिशा के कटक के बाद राउरकेला में इस तरह का 27 फरवरी को  सम्मेलन होगा जिसमें परिषद के अंतर्राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष डा. प्रवीण तोगड़िया शामिल होंगे। यहां से वे कंधमाल के लिए रवाना होंगे। डा. प्रवीण तोगड़िया के आगमन की जानकारी मीडिया को देते हुए संगठन के धर्म प्रचार क्षेत्रीय प्रमुख अच्युतानंद कर ने यह बात कही।
सेक्टर-3 स्थित अहिराबंध मंदिर के गीता भवन परिसर में मीडिया से बातचीत करते हुए अच्युतानंद कर ने कहा कि विश्व हिन्दू परिषद संस्कृति, रक्षा, धर्माचार संपर्क, श्रीराम जन्म भूमि की मुक्ति के लिए श्रीराम जानकी रथयात्रा शुरू की गई हे। उन्होंने अनुसूचित जाति व जनजाति के विकास के लिए 75 हजार एकलव्य विद्यालय 155 छात्रावास, 11 सौ आरोग्य केन्द्र, सात हजार सेवा कार्य द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, संस्कार आदि कार्यक्रमों की जानकारी दी। विश्व हिन्दू परिषद की स्वर्ण जयंती पर व‌र्ल्ड हिन्दू कांग्रेस के द्वारा प्रत्येक जिले में रक्तदान, नेत्र एवं अंगदान, पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प, श्रीराम महोत्सव प्रत्येक जिले में आयोजित करने की योजना की जानकारी भी दी। इसमें पश्चिमांचल सेवा प्रमुख अमूल्य मिश्र ने भी मीडिया को विभिन्न जानकारी दी। उन्होंने 27 फरवरी को टेलीफोन भवन मैदान में प्रवीण तोगड़िया के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगो से शामिल होने का अनुरोध किया। घर वापसी कार्यक्रम शास्त्र सिद्ध है। ओडिशा के 45 हजार लोगों की घर वापसी हुई है जिसमें 150 मुस्लिम परिवार भी हैं। 


No comments: