Friday, February 27, 2015

बांग्लादेशी लेखक अविजित रॉय की जिहादीयोंद्वारा हत्या

ढाका : मशहूर बांग्लादेशी वैज्ञानिक व लेखक अविजित रॉय की गुरुवार को राजधानी ढाका में हत्या कर दी गई। कुछ अज्ञात लोगों ने रॉय और उनकी पत्नी पर रात 9.30 बजे हमला किया। इलाज के दौरान अस्पताल में उनकी मौत हो गई। रॉय की पत्नी रफीदा अहमद की हालत गंभीर है। प्रख्यात लेखिका तसलीमा नसरीन ने रॉय की हत्या की भर्त्सना की है।avijit_roy
बताया जा रहा है कि रॉय और उनकी पत्नी रफीदा गुरुवार रात एक पुस्तक मेले से लौट रहे थे। ढाका यूनिवर्सिटी के पास अचानक कुछ अज्ञात लोगों ने उन पर हमला कर दिया। इस हमले में रॉय और रफीदा बुरी तरह घायल हो गए। रॉय के सिर में गहरी चोट आई, जिसके बाद दोनों को ढाका मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। सिर में लगी गंभीर चोट की वजह से रॉय की इलाज के दौरान मौत हो गई।
अमेरिका में नौकरी कर चुके रॉय को इस्लामी चरमपंथियों की ओर से लगातार धमकियां मिल रही थीं। उनकी हत्या पर भारत में निर्वासन में रह रहीं तसलीमा ने ट्वीट किया, आतंकियों ने रॉय की हत्या कर दी, लगता है हम आदिम युग में जी रहे हैं।
स्त्रोत : जागरण

No comments: