Tuesday, February 17, 2015

सीजफायर का उल्लंघन कर पाकिस्तान की से चार आतंकवादी भारत में घुसे

फाल्गुन कृष्ण पक्ष त्रयोदशी, कलियुग वर्ष ५११६
army1जम्मू: एक और भारत पाकिस्तान की टीमों के बीच ऑस्ट्रेलिया में जंग चल रही है वहीं दूसरी ओर भारत ने पाकिस्तान की नापाक करतूत का पर्दाफाश किया है। दरअसल, जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले मेें कल पाकिस्तान की ओर से चार आतंकवादी नियंत्रण रेखा पार कर भारत में घुस आए। इन आतंकवादियों को भारत में दाखिल करवाने के लिए पाकिस्तान ने बिना उकसावे के फायरिंग की। जिससे ये साफ होता है कि पाकिस्तान की मंशा क्या है।
आधिकारिक सूत्रों ने आज यहां बताया कि कल दोपहर बाद करीब सवा बारह बजे सेना की दुर्गा बटालियन के चौकस जवानों ने एलओसी से पाकिस्तान की ओर से चार आतंकवादियों को सीमापार करते देखा। इसके साथ ही पाकिस्तान की चौकी से बिना किसी उकसावे के भारतीय जवानों को निशाना बनाकर फायरिग भी शुरू हो गई। भारतीय सेना ने भी समान हथियारों से जवाबी कार्रवाई की। दोनों ओर से हुई फायरिंग के बीच दो आतंकवादी पाकिस्तान की बकरीवाला चौकी से वापस भाग गए जबकि दो अन्य कचनार नाले में छिप गए। दोनों आतंकवादियों की तलाश जारी है। इस बीच पाकिस्तान की ओर से रूक-रूक फायरिंग हो रही है। सीमा पर स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।
स्त्रोत: पंजाब केसरी

No comments: