Tuesday, June 02, 2015

भारत का गौरवशाली इतिहास विषय पर गोष्ठी का आयोजन

IMG_20150530_181624[1]
नई दिल्ली. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रचार विभाग दिल्ली प्रान्त द्वारा  ३० मई  को दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर स्थित भारतीय मजदूर संघ कार्यालय के सभागार में भारत का गौरवशाली इतिहास विषय पर एक सोशल मीडिया गोष्ठी का आयोजन किया गया. गोष्ठी में मुख्य वक्ता दिल्ली इंस्टिट्यूट ऑफ़ हेरिटेज रिसर्च एंड मैनेजमेंट के  डॉ आनंद बर्धन जी रहे . कार्यक्रम की अध्यक्षता  भारतीय मजदूर संघ के  क्षेत्रीय संगठन मंत्री पवन कुमार जी ने की. भारत के गौरवशाली इतिहास पर डॉ आनंद वर्धन जी ने कहा कि हमें तय करना होगा कि राजाओं  का शासन, युद्ध आक्रांताओं का आगमन ही महज इतिहास है, अपितु  नारी विमर्श, विज्ञान तकनीक, आर्थिक व्यापार  भी इतिहास है. इस क्रम में आर्यभट्ट से लेकर सुश्रुत तथा राज राजा चोल के समुद्री अभियानों की भी चर्चा की गयी. अशोक, समुद्रगुप्त स्कन्दगुप्त, जस्सा सिंह आहलूवालिया, सतनामी आंदोलन, गोकुल जाट आदि अन्य पहलू भी शामिल किए.. कार्यक्रम का संचालन राजीव बंसल ने किया. कार्यक्रम में प्रांत प्रचटार टोली सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित थे.

No comments: