Saturday, June 06, 2015

स्वस्थ पर्यावरण-सुखी जीवन हेतु दुर्गा वाहिनी ने बांटे तुलसी के पौधे

नई दिल्ली. स्वस्थ पर्यावरण – सुखी जीवन का संदेश लेकर दुर्गा वाहिनी दिल्ली की बहनों ने शुक्रवार को घर-घर जा कर तुलसी के पौधे वितरित कर दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के दुष्प्रभावों से बचने, घरों में आध्यात्मिक ऊर्जा के संचयन हेतु लोगों को जागृत किया. विश्व पर्यावरण दिवस पर आज दक्षिणी दिल्ली के पुष्प विहार क्षेत्र में दुर्गा वाहिनी की प्रान्त संयोजिका संजना चौधरी और मातृ शक्ति की प्रान्त संयोजिका संध्या शर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों घरों में जाकर लोगों को पर्यावरण बचाने के साथ नारी सशक्तिकरण का संदेश भी दिया.
विनोद बंसल ने बताया कि आज सुबह से ही एक हाथ में तुलसी पौधा और दूसरे में भगवा ध्वज लिए दुर्गावाहिनी की 100 से अधिक बहनों ने दक्षिणी दिल्ली के विभिन्न स्थानों पर घर-घर जाकर न सिर्फ़ चौबीसौं घंटे ऑक्सीज़न अनेक बीमारियों का शमन तथा आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रेषण करने वाली तुलसी के पौधे वितरित किये, बल्कि भारतीय/हिन्दू जीवन मूल्यों द्वारा किस प्रकार आंतरिक और बाह्य प्रदूषण से मुक्ति मिल सकती है, इसके बारे में भी दिल्लीवासियों को अवगत कराया. दुर्गावाहिनी की प्रांत सह संयोजिका कुमारी कुसुम व मातृशक्ति की सह संयोजिका नूतन जैन के निर्देशन में एक अन्य टीम की थीम “फ़ूल नहीं चिन्गारी हैं, हम भारत की नारी हैं” के साथ क्षेत्र वासियों को दिल्ली में बढ़ रहे जिहादी आतंकवाद, लव जिहाद और धर्मांतरण जैसे गंभीर प्रदुषण से मुक्ति हेतु भी लोगों, खासकर महिलाओं को जागृत किया.
IMG-20150605-WA0147IMG-20150605-WA0142

No comments: