Tuesday, June 30, 2015

राज्य स्तरीय संस्कृति सुरक्षा यात्रा शुरू की गई।

भुवनेश्वर : भारतीय जनता पार्टी की तरफ से मंगलवार पुरी बड़दांड से राज्य स्तरीय संस्कृति सुरक्षा यात्रा शुरू की गई। इस यात्रा के जरिए महाप्रभु श्री जगन्नाथ के नवकलेवर घट परिवर्तन में हुई गड़बड़ी में सरकार की विफलाताएं, निष्क्रियता एवं सरकारी दल का मात्राधिक संपृक्ति के बारे में लोगों को जानकारी दी जाएगी। यह यात्रा मंगलवार से छह जुलाई तक चलेगी। पुरी से शुरू हुई इस यात्रा से पहले आयोजित सभा में केंद्रीयमंत्री जुएल ओराव, भाजपा में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री गिरिधर गमाग, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष कनक बर्धन सिंहदेव, वरिष्ठ भाजपा नेता विश्व भूषण हरिचंदन, विजय महापात्र आदि नेताओं ने भाग लिया। इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने कहा कि महाप्रभु के दारू संग्रह से लेकर ब्रह्म परिवर्तन तक गड़बड़ी पायी गई है। इसके प्रतिवाद में भाजपा की तरफ से श्री जगन्नाथ संस्कृति सुरक्षा यात्रा शुरू की गई है।
जानकारी के अनुसार पहले दिन यह यात्रा पुरी से शुरू हुई है जो कि चन्दनपुर, सत्यवादी, पिपिली, उत्तराचौक, भुवनेश्वर, रवि टाकिज, कल्पना चौक, लक्ष्मीसागर, रसुलगड़ होते हुए कटक जाएगी। कटक के लिंकरोड, शिखरपुर, मंगुली चौक, टागी के बाद छतिया होते हुए यात्रा चंडीखोल पहुंचेगी। इसके बाद दूसरे दिन भद्रक से शुरू होगी और मार्कोणा, जामुझड़ी, सोरए खंतापड़ा, नीलगिरी, सजनागड़, बेरमपुर, जामुंडा तक जाएगा। तीसरे दिन जामुंडा से यात्रा शुरू होगी जो कि बैशिगा, बेतनटी, बारीपदा तक जाएगा।

No comments: