Wednesday, May 27, 2015

अनुप्रवेशकारियों को तुरन्त ओड़िशा की माटी से खदेड़ने के साथ अनुप्रवेश रोकने के लिए सरकार से माग की

भुवनेश्वर : बाग्लादेशी अनुप्रवेशकारियों की पहचान करने के क्षेत्र में राज्य सरकार द्वारा टालमटोल की नीति अपनाए जाने पर भारत रक्षा मंच की राज्य कार्यकारिणी में असंतोष प्रकट किया गया है। भारत रक्षा मंच की तरफ से माग की गई है कि अनुप्रवेशकारियों को तुरन्त ओड़िशा की माटी से खदेड़ने के साथ अनुप्रवेश रोकने के लिए सरकार से माग की गई है। स्थानीय अटल आश्रम में भारत रक्षा मंच की राज्य कार्यकारिणी बैठक रक्षामंच के राज्य अध्यक्ष विमलेंदु महाती की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में रक्षा मंच के राष्ट्रीय आवाहक मुरली मनोहर शर्मा एवं राष्ट्रीय महासचिव अनिल धीर अतिथि के तौर पर उपस्थित थे। रक्षामंच की भोपाल बैठक एवं नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में लिए गए विभिन्न प्रस्तावों के बारे में सूचना दी गई। इस राष्ट्रीय समस्या पर केन्द्र सरकार के स्वराष्ट्र मंत्रालय की तरफ से उठाए गए कदम पर बैठक में संतोष प्रकट किया गया। पिछले साल की तरह इस साल भी वीर सावरकर की जयंती बुद्ध विहार में पालन करने के लिए निर्णय लिया गया। भोपाल केन्द्रीय जेल जीवन से संग्राम कर रही साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को बेहतर इलाज की व्यवस्था न होने से उनके इलाज के खर्च के लिए ओड़िशा से हजारों मनीआर्डर भेजने का निर्णय लिया गया। उसी तरह ओड़िशा के तमाम जिलों में संगठन को एक महीने के अंदर मजबूत करने पर जोर दिया गया। बैठक में राज्य महासचिव देव प्रसाद मिश्र, उपाध्यक्ष डॉ सदानंद दीक्षित, राजेन्द्र साहू, प्रदीप त्रिपाठी, संतोष जेना, गिरिजा शकर दाश, सचिव विजय साहू, कटक जिलाध्यक्ष, खुर्दा जिला अध्यक्ष वनविहारी बेहेरा, मयूरभंज जिला अध्यक्ष पंगुराम माराण्डी, भुवनेश्वर जिलाध्यक्ष बाबाजी चरण सारू, कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, अरुणेश राय मुख्य रूप से उपस्थित थे।

No comments: