Thursday, January 01, 2015

ओडिशा कृषि व ग्रामीण मजदूर संघ का वार्षिकोत्सव मना

कटक : भारतीय मजदूर संघ की ओर से संचालित ओडिशा कृषि एवं ग्रामीण मजदूर संघ का वार्षिकोत्सव श्रीरामचंद्र भवन में मनाया गया। संघ के अध्यक्ष पृथ्वीराज पंडा की अध्यक्षता आयोजित समारोह का उद्घाटन निर्माण कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सुभाष सिंह ने किया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि पंजीकृत मजदूरों के लिए सरकार की ओर से विभिन्न योजनाएं बनाई गई हैं। निर्माण मजदूरों के कार्य के दौरान दुर्घटना या मृत्यु हो जाने पर उन्हें इलाज के खर्च के साथ मोटी रकम बतौर मुआवजा मिलेगी। निर्माण मजदूरों के लिए पेंशन व्यवस्था भी लागू होगी। भारतीय मजदूर संघ के अखिल भारतीय गोकुलानंद जेना एवं सचिव प्रमोदिनी दास ने संघ की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की। अतिथियों का स्वागत करते हुए ओडिशा शाखा के सचिव बसंत साहू ने कहा कि मजदूरों की मागों के लिए भारतीय मजदूर संघ हमेशा लड़ाई करता आया है। आने वाले दिनों में भी यह जारी रहेगा। अंत में सुमीता महापात्र ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

No comments: